लखनऊ पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने टिप्स के साथ नेताओं को दी नसीहत! सहयोगी दलों के साथ सीट शेयरिंग को लेकर सस्पेंस बरकरार
Nitin Nabin in Lucknow: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के लखनऊ दौरे में 2027 चुनाव की रणनीति, संगठन विस्तार और एनडीए समन्वय पर मंथन हुआ. पदाधिकारियों को जनता के बीच नियमित प्रवास का निर्देश मिला. जबकि गठबंधन ने जीत दोहराने का भरोसा जताया.
ADVERTISEMENT

Nitin Nabin
Nitin Nabin in Lucknow: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दो दिवसीय लखनऊ प्रवास के दौरान बैठकों का दौर चला जिसमें संगठन विस्तार, चुनावी अभियानों और गठबंधन के समन्वय पर गहन मंथन हुआ. भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों को साफ लहजे में चेतावनी दी है कि जनता के बीच नियमित प्रवास अनिवार्य है और जो ऐसा नहीं कर सकते, वे पद छोड़ दें. इसके साथ ही होटल ताज में आयोजित एनडीए के सहयोगी दलों की बैठक में 2017 के ऐतिहासिक चुनावी प्रदर्शन को दोहराने और विपक्ष के नकारात्मक एजेंडे का मुंहतोड़ जवाब देने का संकल्प लिया गया.
