लेटेस्ट न्यूज़

पहले हत्या की फिर बाथरूम में दफनाया, आगरा हत्याकांड की आरोपी पत्नी को कोर्ट ने 14 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा

ADVERTISEMENT

Agra Murder Case: आगरा में एक महिला ने पति की हत्या कर शव को बाथरूम में दफना दिया था. पुलिस ने बाथरूम की खुदाई कर कंकाल को बरामद कर लिया है और आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

social share
Google CTA

Agra Murder Case: आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी है. हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए महिला ने पति के शव को घर के बाथरूम के अंदर गाड़ दिया और ऊपर से प्लास्टर करवा दिया. आरोपी महिला ने पुलिस और परिवार को गुमराह करने के लिए कई तरह के झूठ भी बोले हैं. लेकिन पुलिस ने इस साज़िश का भंडाफोड़ कर दिया है. फिलहाल पुलिस ने बाथरूम की खुदाई करके पति का कंकाल बरामद किया है. इसके साथ ही आरोपी महिला को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.