लेटेस्ट न्यूज़

Amethi News: अमेठी में हल्की बारिश के बाद बढ़ी उमस, 36 डिग्री तापमान में दिनभर पसीने से तर रहे लोग

Amethi Weather Update: दो दिन पहले हुई हल्की बारिश से राहत की उम्मीद लगाए अमेठीवासियों को उल्टा उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ा. 36 डिग्री तापमान और बढ़ी नमी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया. अब जिले की निगाहें अच्छी मानसूनी बारिश पर टिकी हैं, जिससे मौसम सुहाना हो और किसानों के खेतों को भी राहत मिल सके.

ADVERTISEMENT

अमेठी में हल्की बारिश के बाद बढ़ी उमस, 36 डिग्री तापमान में दिनभर पसीने से तर रहे लोग
अमेठी में हल्की बारिश के बाद बढ़ी उमस, 36 डिग्री तापमान में दिनभर पसीने से तर रहे लोग
social share
Google CTA

Amethi Weather Update: दो दिन पहले हुई हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन इसके उलट उमस और बढ़ गई. रविवार को जिले में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. तेज धूप और वातावरण में बढ़ी नमी के कारण दिनभर लोग गर्मी और चिपचिपे मौसम से परेशान रहे.