Mirzapur News: बिजली-पानी, हॉस्टल और मेस की बदहाली पर फूटा छात्रों का गुस्सा, मिर्ज़ापुर मेडिकल कॉलेज में धरना
Mirzapur Medical College Protest: मिर्ज़ापुर मेडिकल कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर एमबीबीएस छात्रों का आक्रोश सड़क पर आ गया. बिजली, पानी, हॉस्टल, मेस और लाइब्रेरी की बदहाल व्यवस्था से नाराज़ छात्रों ने धरना शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप है कि कई शिकायतों के बावजूद कॉलेज प्रशासन और प्रिंसिपल ने समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया.
ADVERTISEMENT

बिजली-पानी, हॉस्टल और मेस की बदहाली पर फूटा छात्रों का गुस्सा, मिर्ज़ापुर मेडिकल कॉलेज में धरना
Mirzapur Medical College Protest: यूपी के मिर्ज़ापुर जिले में स्थित मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय मिर्ज़ापुर (मेडिकल कॉलेज) के प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज नही संभाल पा रहे हैं. मूलभूत सुविधा न मिलने से नाराज एमबीबीएस के छात्र यहां धरने पर बैठे हुए हैं. डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे छात्रों ने प्रिंसिपल के खिलाफ जंग छेड़ दी है.
