लेटेस्ट न्यूज़

मैं अभी खुलकर बोलूंगा तो मुझे खुद नुकसान... राम मंदिर में चोरी को लेकर फिर बोले बृजभूषण सिंह, बयान से मचा हड़कंप!

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज हो गई है. जेल में आरोपियों से आमने-सामने पूछताछ शुरू हो चुकी है. वहीं बृजभूषण शरण सिंह के नए दावों और 6 जुलाई की ट्रस्ट बैठक पर सबकी निगाहें टिकी हैं.

ADVERTISEMENT

Brij Bhushan Sharan Singh (File Photo)
Brij Bhushan Sharan Singh (File Photo)
social share
Google CTA

Brij Bhushan Sharan Singh: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला अब हर गुजरते दिन के साथ बड़ा राजनीतिक और कानूनी रूप लेता जा रहा है. एक तरफ जहां इस मुद्दे पर विपक्ष लगातार भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और विश्व हिंदू परिषद को कटघरे में खड़ा कर रहा है. वहीं भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बयानों ने अपनी ही सरकार और ट्रस्ट की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. बृजभूषण ने दावा किया है कि वे 5 साल पहले ही राम नाम पर चल रहे इस बड़े खेल को भांप चुके थे. दूसरी तरफ कानूनी मोर्चे पर अयोध्या पुलिस ने कोर्ट की इजाजत के बाद जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद आरोपियों से आमने-सामने बैठाकर पूछताछ शुरू कर दी है. इस बीच 6 तारीख को होने वाली ट्रस्ट की बैठक पर सबकी निगाहें टिक गई हैं जिसमें चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर बड़ा फैसला हो सकता है.