लेटेस्ट न्यूज़

अयोध्या में 28 साल के दारोगा आकाश यादव की मौत से पसरा मातम, ऐसे गई जान!

ADVERTISEMENT

अयोध्या के रायबरेली मार्ग पर पुलिस की गश्त कार ट्रेलर से टकराई. इस हादसे में दरोगा आकाश यादव की मौत हो गई और कांस्टेबल प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हैं. घटना की जांच जारी है.

social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में देर रात गश्त के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें कानून व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे एक युवा दरोगा की मौत हो गई. जबकि उनका साथी कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल है. ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की तेज रफ्तार गाड़ी सड़क किनारे गिट्टी से लदे खड़े एक ट्रेलर से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस वाहन के परखच्चे उड़ गए. इस दुखद घटना से जहां एक तरफ पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है. वहीं घायल जवान के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की जा रही है.