लेटेस्ट न्यूज़

सीएम योगी की तारीफ कर चर्चा में आईं सपा विधायक महाराजी देवी कौन हैं?

अमेठी की सपा विधायक महाराजी देवी ने सीएम योगी की जमकर तारीफ की, जिसके बाद 2027 चुनाव से पहले सियासी चर्चाएं तेज हो गईं.

ADVERTISEMENT

Maharaji Devi praise on CM Yogi
Maharaji Devi praise on CM Yogi
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले कयासों और नए सियासी समीकरणों का दौर शुरू हो चुका है. इसी कड़ी में अमेठी से समाजवादी पार्टी की विधायक महाराजी देवी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. बीते दिनों अमेठी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक सरकारी कार्यक्रम में शिरकत करने और कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में सीएम योगी की जमकर तारीफ करने के बाद उत्तर प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है. सपा विधायक की यह तारीफ केवल एक औपचारिक धन्यवाद है या किसी बड़े सियासी उलटफेर का संकेत, इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.