लेटेस्ट न्यूज़

‘योगी की पाती’ में CM योगी ने Gen Z को दिया ये खास संदेश, खुद के भी युवा जीवन की लिखी कहानी

ADVERTISEMENT

Yogi Ki Pati: स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘योगी की पाती’ के जरिए यूपी के युवाओं और Gen Z को राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया है. उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की सफलता पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने की अपील की है.

social share
Google CTA

Yogi Ki Pati: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर एक बार फिर से 'योगी की पाती' लिखी है. इस बार उनका यह संदेश राज्य के युवाओं यानी 'जेन-जी' के लिए बेहद खास है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पाती शेयर करते हुए सीएम योगी ने 'हर घर तिरंगा' अभियान की सफलता पर सबको बधाई दी है. इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को उनके कर्तव्यों की याद दिलाते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का बड़ा संदेश दिया है.