पेरेंट्स लात मारकर निकाल देते... बदनामी पर छलका अक्षरा सिंह का दर्द, इमोशनल होकर ये बोलीं
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपने संघर्ष, विवाद और डिप्रेशन के दौर को याद करते हुए माता-पिता के समर्थन को जिंदगी बदलने वाला बताया. उन्होंने युवाओं और अभिभावकों से खुलकर बातचीत करने, मानसिक दबाव समझने और मुश्किल समय में साथ देने की अपील की.
ADVERTISEMENT

Akshara singh
भोजपुरी सिनेमा की स्टार अभिनेत्री और सिंगर अक्षरा सिंह आज जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचने का उनका सफर आसान नहीं रहा है. करियर में आई कई मुश्किलों, विवादों और गहरे डिप्रेशन के दौर से गुजर चुकीं अक्षरा ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में दिल छू लेने वाले खुलासे किए हैं. अक्षरा सिंह ने खुलकर स्वीकार किया कि अगर उनके कठिन समय में माता-पिता का सहारा न मिलता, तो शायद आज वे इस दुनिया में जीवित भी न होतीं.
