लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में 17 अगस्त से शुरू हुई अग्निवीर भर्ती, इस जिले में चल रही है पहली भर्ती रैली, इतने अभ्यर्थी होंगे शामिल

UP Agniveer Recruitment: उत्तर प्रदेश में अग्निवीर भर्ती रैली का आगाज हो गया है. सहारनपुर में 17 अगस्त से 4 सितंबर तक चलने वाली रैली में पश्चिमी यूपी के 13 जिलों से 25,920 अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट में हिस्सा ले रहे हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Agniveer Recruitment: भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का सपना देख रहे उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश में आज यानी 17 अगस्त से सहारनपुर में अग्निवीर भर्ती रैली का शानदार आगाज हो चुका है. जिन अभ्यर्थियों ने पहले चरण का 'कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन' (CEE) पास कर लिया है, अब वे दूसरे चरण के फिजिकल टेस्ट के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंच रहे हैं. यह रैली 17 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक चलेगी. इस भर्ती प्रक्रिया में 13 जिलों के 25,920 उम्मीदवार हिस्सा लेंगे.