रायबरेली के आदित्य हत्याकांड में बड़ा फैसला, सपा नेता आरपी यादव समेत 14 को उम्रकैद, जानें सोमू ढाबे से हत्या तक पूरी कहानी
उत्तर प्रदेश के रायबरेली के चर्चित आदित्य प्रताप सिंह हत्याकांड में जिला अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. 18 अगस्त 2026 को जिला जज ने सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और सदर प्रत्याशी आरपी यादव, ढाबा संचालक सुरेश यादव समेत 14 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई.
ADVERTISEMENT

R P Yadav (File Photo)
Aditya Pratap Singh Murder Case: उत्तर प्रदेश के रायबरेली के चर्चित आदित्य प्रताप सिंह हत्याकांड में जिला अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. 18 अगस्त 2026 को जिला जज ने सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और सदर प्रत्याशी आरपी यादव, ढाबा संचालक सुरेश यादव समेत 14 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. वहीं, पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने पर दो आरोपियों को बरी कर दिया गया. फैसला सामने आने के बाद आरपी यादव के समर्थक जेल के बाहर जुटे और नारेबाजी की.
