Opinion: योगी आदित्यनाथ कैसे जापान के यामानाशी प्रांत के साथ आर्थिक रिश्तों को दे रहे नई दिशा, एक विश्लेषण
दुनिया किसी राज्य को गंभीरता से तब लेती है, जब वह अपनी अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने के लिए गंभीर होता है और उसके लिए आधारभूत संरचना तैयार करने में अपने सारे साधन झोंक देता है.
ADVERTISEMENT

Opinion: दुनिया किसी राज्य को गंभीरता से तब लेती है, जब वह अपनी अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने के लिए गंभीर होता है और उसके लिए आधारभूत संरचना तैयार करने में अपने सारे साधन झोंक देता है. ऐसा होने पर दुनिया की अग्रणी अर्थव्यवस्थाएं उसे गंभीरता से लेने लगती हैं, और वह राज्य जब साझेदारी का हाथ आगे बढ़ाता है तो हर देश उसे थामने को आतुर हो जाता है. उत्तर प्रदेश ने पिछले नौ वर्षों में नीतिगत परिपक्वता, प्रशासनिक विश्वसनीयता और दीर्घकालिक दृष्टि से राज्य के आर्थिक संकल्प की यही कहानी सामने रखी है. इसी का परिणाम है कि जापान जैसा राष्ट्र, जो तकनीकी उत्कृष्टता, औद्योगिक अनुशासन और गुणवत्ता के मामले में वैश्विक मानक स्थापित करता है, उत्तर प्रदेश में निवेश और साझेदारी के अवसर देख रहा है. यह यूपी की लगातार विस्तारित होती आर्थिक क्षमता, बाजार की गहराई और भविष्य की तैयारियों पर भरोसे का प्रमाण है.
