लेटेस्ट न्यूज़

‘जातिगत टिप्पणी बंद करो’ कहा तो यात्रियों ने की शिकायत! लखनऊ के दलित कैब ड्राइवर अंकित का दावा- Rapido ने 99 साल 11 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया अकाउंट  

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दलित कैब ड्राइवर ने आरोप लगाया है कि यात्रियों की कथित जातिगत टिप्पणियों का विरोध करने के बाद राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म Rapido ने उसका ड्राइवर अकाउंट 99 साल 11 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया.

ADVERTISEMENT

Lucknow Rapido Driver Suspension News
Lucknow Rapido Driver Suspension News (Photo Edit By AI)
social share
Google CTA

Lucknow Rapido Driver Suspension News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दलित कैब ड्राइवर ने आरोप लगाया है कि यात्रियों की कथित जातिगत टिप्पणियों का विरोध करने के बाद राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म Rapido ने उसका ड्राइवर अकाउंट 99 साल 11 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया. 30 वर्षीय अंकित कुमार का कहना है कि उन्होंने यात्रियों को कैब से इसलिए उतारा क्योंकि वे एक वरिष्ठ अधिकारी की जाति और उनकी योग्यता को लेकर आपत्तिजनक बातें कर रहे थे. अंकित मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा धारक हैं और कैब चलाकर अपना घर चलाते हैं.