हापुड़ में पुलिस चौकी से सिर्फ 150 मीटर दूर गौरव त्यागी की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या, कोर्ट में गवाही देने जा रहा था युवक
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बुधवार को दिनदहाड़े एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. हापुड़ देहात थाना क्षेत्र में दिनेश विद्यापीठ पुलिस चौकी से करीब 150 मीटर दूर कार सवार चार हमलावरों ने गौरव त्यागी पर हथौड़े, लाठी-डंडे, सरिया और धारदार हथियारों से हमला कर दिया.
ADVERTISEMENT

Hapur Gaurav Tyagi Murder
Hapur Gaurav Tyagi Murder: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बुधवार को दिनदहाड़े एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. हापुड़ देहात थाना क्षेत्र में दिनेश विद्यापीठ पुलिस चौकी से करीब 150 मीटर दूर कार सवार चार हमलावरों ने गौरव त्यागी पर हथौड़े, लाठी-डंडे, सरिया और धारदार हथियारों से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल गौरव को पहले अस्पताल ले जाया गया, जहां से मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
