लेटेस्ट न्यूज़

Mood Kya hai Prayagraj: प्रयागराज की 12 सीटों पर अखिलेश यादव का कौन सा दांव बदलेगा समीकरण?

प्रयागराज में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी समीकरण बदलते दिख रहे हैं. बीजेपी की गुटबाजी, एंटी-इनकंबेंसी और सपा की PDA रणनीति के बीच सपा 4 से बढ़कर 7 सीटें जीतने की उम्मीद कर रही है.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav
social share
Google CTA

Mood Kya hai Prayagraj: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक बिसात बिछने लगी है. सूबे की सबसे ज्यादा विधानसभा सीटों वाले जिले प्रयागराज में इस बार कड़ा राजनीतिक मुकाबला देखने को मिल सकता है. कुल 12 विधानसभा और 2 संसदीय क्षेत्रों वाले इस जिले में जहां 2022 में बीजेपी और उसके सहयोगियों ने 8 सीटों पर कब्जा जमाया था. वहीं स्थानीय पत्रकारों और राजनीतिक विश्लेषकों का आकलन है कि इस बार समाजवादी पार्टी (सपा) अपनी सीटों का दायरा 4 से बढ़ाकर 7 तक पहुंचा सकती है. बीजेपी के भीतर अंदरूनी गुटबाजी, एंटी-इनकंबेंसी और सपा की पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) सोशल इंजीनियरिंग को इसके पीछे की मुख्य वजह माना जा रहा है.