लखनऊ में फ्लैट में दूसरी औरत संग पकड़े गए पंचायत सचिव! जमकर मचा बवाल
ADVERTISEMENT
लखनऊ में पंचायत सचिव और पत्नी के बीच विवाद का वीडियो वायरल हुआ है. पत्नी ने पति पर मारपीट और गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां हाई-वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. माल विकासखंड में तैनात पंचायत सचिव अल्सफ बेग को उसकी पत्नी सबा ने पुलिस के साथ पहुंचकर एक फ्लैट में दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. जैसे ही फ्लैट का दरवाजा खुला, आक्रोशित पत्नी ने पति पर जूतियां बरसाना शुरू कर दिया और साथ मौजूद महिला को भी कई थप्पड़ जड़ दिए.
