लेटेस्ट न्यूज़

जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का बड़ा छापा, आजम खान के 10 ठिकानों पर रेड

ADVERTISEMENT

आजम खान के 10 ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है, जो वित्तीय अनियमितताओं की जांच का हिस्सा है. समाजवादी पार्टी ने इस कार्रवाई की निंदा की है और इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है. यह जांच रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में की जा रही है.

social share
Google CTA

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं. मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण में काले धन के इस्तेमाल (मनी लॉन्ड्रिंग) के आरोपों को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी की दिल्ली और लखनऊ की संयुक्त टीमों ने सुबह-सुबह रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी समेत रामपुर, दिल्ली और सहारनपुर में करीब 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू कर दी. विश्वविद्यालय परिसर के बाहर यूपी पुलिस और भीतर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (CRPF और CISF) के जवान तैनात कर दिए गए हैं जिससे पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया है.