लेटेस्ट न्यूज़

'रात में शूट पर जाती थी श्रद्धा दुबे...' ड्राइवर दानिश की मां के खुलासे से शिवा शर्मा केस में आया नया मोड़!

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार मॉडल श्रद्धा दुबे और ड्राइवर दानिश की तलाश जारी है. इसी बीच दानिश की मां ने यूपी Tak से खास बातचीत में अपने बेटे को बेकसूर बताते हुए उसे फंसाए जाने का दावा किया है.

ADVERTISEMENT

Shiva Sharma Murder Case
Shiva Sharma Murder Case
social share
Google CTA

Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार मॉडल श्रद्धा दुबे और ड्राइवर दानिश की तलाश जारी है. इसी बीच दानिश की मां ने यूपी Tak से खास बातचीत में अपने बेटे को बेकसूर बताते हुए उसे फंसाए जाने का दावा किया है. उनका कहना है कि दानिश को शिवा शर्मा ने ही काम पर रखवाया था. वहीं, पुलिस श्रद्धा की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. उसकी आखिरी लोकेशन आगरा में मिलने के बाद पुलिस की एक टीम वहां पहुंच गई है.

दानिश की मां ने क्या बताया?

यूपी Tak से एक्सक्लूसिव बातचीत में दानिश की मां ने कहा कि उनका बेटा इस मामले में निर्दोष है और उसे जानबूझकर फंसाया गया है. उनके मुताबिक दानिश को शिवा शर्मा ने ही काम पर रखवाया था. मां ने यह भी दावा किया कि उन्हें नहीं पता कि उनका बेटा इस समय कहां है. उन्होंने बताया कि श्रद्धा दुबे रात में शूटिंग के लिए जाती थी और दानिश रात करीब 3 बजे घर लौटता था. मां के अनुसार घटना के बाद उनके परिवार के सभी फोन जांच के लिए जमा कराए गए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना के बाद उनकी बेटी की शादी भी टूट गई है.

यह भी पढ़ें- श्रद्धा दुबे का था बड़े नेताओं से कनेक्शन, मुख्तार गैंग… मृतक शिवा शर्मा की डायरी में छिपे हैं कई राज?

 

आगरा में मिली श्रद्धा की आखिरी लोकेशन

शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही मॉडल श्रद्धा दुबे की तलाश में लखनऊ पुलिस जुटी हुई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा की आखिरी लोकेशन आगरा में ट्रेस हुई है. इसके बाद पुलिस की एक विशेष टीम को उसकी तलाश के लिए आगरा भेजा गया है. टीम लखनऊ से आगरा के बीच पड़ने वाले टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि श्रद्धा की आवाजाही के बारे में जानकारी मिल सके. पुलिस को आशंका है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदल रही है.

लखनऊ पहुंचकर बयान देने के बाद निकली श्रद्धा

पुलिस सूत्रों के अनुसार श्रद्धा दुबे शनिवार रात लखनऊ पहुंची थी. बताया जा रहा है कि सुबह उसने एक न्यूज एजेंसी को बयान दिया और इसके बाद शहर से निकल गई. पुलिस अब उसकी गतिविधियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य सुरागों की जांच कर रही है. सूत्रों के मुताबिक श्रद्धा कानूनी मदद लेते हुए अग्रिम जमानत यानी एंटीसिपेटरी बेल हासिल करने और सरेंडर करने की कोशिश में भी जुटी है. हालांकि, उसकी गिरफ्तारी को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें- हुस्न, लिव-इन रिलेशनशिप और ब्लैकमेलिंग...! लखनऊ में चौथी मंजिल से गिरकर शिवा शर्मा की मौत, मॉडल गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे ने क्या किया?

 

शिवा शर्मा की मां मुख्यमंत्री योगी से करेंगी मुलाकात

दूसरी तरफ, मृतक कारोबारी शिवा शर्मा की मां ने मामले में न्याय की मांग की है. उन्होंने कहा है कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जनता दरबार में मिलकर अपनी शिकायत रखेंगी. उनकी मांग है कि मामले में फरार श्रद्धा दुबे को जल्द गिरफ्तार किया जाए. शिवा की मौत के बाद से उनका परिवार कार्रवाई की मांग कर रहा है. परिवार की ओर से उठाई जा रही मांगों के बीच पुलिस की जांच जारी है और श्रद्धा की तलाश तेज कर दी गई है.

रायबरेली में श्रद्धा की सौतेली मां से पूछताछ

श्रद्धा दुबे की तलाश के सिलसिले में पुलिस रायबरेली भी पहुंची. वहां उसकी सौतेली मां के घर पुलिस ने बंद कमरे में कई घंटे तक पूछताछ की. पुलिस इस पूछताछ के जरिए श्रद्धा की गतिविधियों और उसके संभावित मददगारों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है. वहीं, ड्राइवर दानिश की मां अपने बेटे को निर्दोष बता रही हैं. फिलहाल पुलिस श्रद्धा की तलाश, सीसीटीवी फुटेज की जांच और अलग-अलग स्थानों पर पूछताछ के जरिए मामले से जुड़े सुराग जुटाने में लगी है.