लेटेस्ट न्यूज़

भाजपा की नई टीम में कौन-से 2 मुस्लिम नाम हो गए शामिल? यूपी चुनाव से पहले मिली बड़ी जिम्मेदारी

BJP Muslim Faces: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में यूपी के दो मुस्लिम चेहरों कुंवर बासित अली और प्रो. तारिक मंसूर को अहम जिम्मेदारी मिली है. बासित अली को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि तारिक मंसूर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने हुए हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी नई टीम में उत्तर प्रदेश के दो मुस्लिम चेहरों को अहम जिम्मेदारी दी है. मेरठ के कुंवर बासित अली को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के पूर्व कुलपति प्रो. तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी बरकरार रखी गई है. दोनों नेता पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आते हैं.