झांसी के इस गांव के लोग सीएम योगी की तारीफ करते नहीं थक रहे! वजह भी जान लीजिए
ADVERTISEMENT
मुख्यमंत्री आवास योजना झांसी के गरीब परिवारों को पक्के मकान देकर उनकी जिंदगी बेहतर बना रही है. इससे उन्हें बारिश और अन्य परेशानियों से सुरक्षा मिलती है.योजना के तहत आर्थिक सहायता सीधे लाभार्थियों को मिलती है, जिससे वे आत्मनिर्भर बनते हैं और उनका जीवन स्थिर होता है.
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत झांसी जिले के ग्रामीण अंचल में बड़ा सामाजिक और आर्थिक बदलाव देखने को मिल रहा है. जिले के तेंदोल गांव में सालों से कच्चे और जर्जर मकानों में रहने को मजबूर गरीब परिवारों को अब अपनी पक्की छत मिल चुकी है. बारिश और आंधी के डर में रातें गुजारने वाले इन लाभार्थियों के खातों में सरकार द्वारा सीधे ₹1,20,000 की आर्थिक सहायता भेजी गई जिससे उनके पक्के मकान का सपना साकार हुआ है. पक्का घर मिलने से गदगद लाभार्थी अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जता रहे हैं.
