लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश यादव को बाली देने वाली सपना यदाव कौन? नौकरी नहीं मिली तो सुनाया अपना दर्द

कानपुर के बिल्हौर में सपना यादव ने अखिलेश यादव से नौकरी की समस्या बताकर अपनी कान की बाली देने की पेशकश की. जानिए कौन हैं सपना और क्यों हैं बेरोजगारी से परेशान.

ADVERTISEMENT

UP News
UP News
social share
Google CTA

UP News: कानपुर के बिल्हौर में 15 अगस्त को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने एक भावुक पल देखने को मिला. कार्यक्रम से लौट रहे अखिलेश यादव को रास्ते में सपना यादव नाम की युवती ने रोककर अपनी नौकरी से जुड़ी समस्या बताई. सपना ने कहा कि उन्होंने BTC की ट्रेनिंग की है, लेकिन कई साल से प्राथमिक शिक्षक की नौकरी के लिए वैकेंसी नहीं आई. बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी कान की बाली उतारकर अखिलेश यादव को देने की पेशकश की और उनसे अगली बार सरकार बनाने की अपील की. हालांकि अखिलेश यादव ने बाली लेने से इनकार कर दिया और कहा कि वह सरकार बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं.