सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर हुई छापेमारी तो भड़क गए अखिलेश यादव, जमकर सुना दिया
आजम खान के 10 ठिकानों पर ED की छापेमारी के बाद यूपी की सियासत गरमा गई. जौहर यूनिवर्सिटी और ट्रस्ट से जुड़े परिसरों पर कार्रवाई को लेकर अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला और कई मुद्दों पर सवाल उठाए.
ADVERTISEMENT

Azam and Akhilesh
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के 10 ठिकानों पर बुधवार सुबह ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद उत्तर प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है. मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत रामपुर, सहारनपुर और नई दिल्ली में जारी इस कार्रवाई पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीखा हमला बोला है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया और इसे शिक्षा विरोधी मानसिकता का परिणाम बताया.
