लेटेस्ट न्यूज़

मायावती ने सतीश चंद्र मिश्रा को दी नई जिम्मेदारी, 2027 चुनाव से पहले BSP का बड़ा दांव

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने संगठन और चुनावी रणनीति को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है. पार्टी के खिसके जनाधार को दोबारा मजबूत करने के लिए मायावती एक तरफ आकाश आनंद को चुनावी गतिविधियों में आगे ला रही हैं.

ADVERTISEMENT

Mayawati and Satish Chandra Mishra
Mayawati and Satish Chandra Mishra (File Photo)
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने संगठन और चुनावी रणनीति को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है. पार्टी के खिसके जनाधार को दोबारा मजबूत करने के लिए मायावती एक तरफ आकाश आनंद को चुनावी गतिविधियों में आगे ला रही हैं, वहीं अब पार्टी के प्रमुख ब्राह्मण चेहरे सतीश चंद्र मिश्रा को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है. मायावती के इस कदम को सर्वसमाज और खासकर ब्राह्मण मतदाताओं तक बसपा की पहुंच बढ़ाने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है.