दिल्ली से सिर्फ 2 KM दूर घर खरीदने का मौका, GDA के नए 1BHK-2BHK फ्लैट की बुकिंग हो गई शुरू
GDA Koyal Enclave Yojana: दिल्ली-NCR में घर खरीदने वालों के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की कोयल एन्क्लेव योजना में 1BHK और 2BHK फ्लैट उपलब्ध हैं. योजना को ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर रखा गया है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर प्रतीकात्मक है
GDA Koyal Enclave Yojana: दिल्ली-एनसीआर में अपना घर खरीदने का सपना देखने वालों के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) की कोयल एन्क्लेव योजना खास हो सकती है. GDA ने योजना को ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर रखा है. इसका मतलब है कि जो पहले आवेदन करेगा, उसे उपलब्ध यूनिट के आधार पर घर लेने का मौका मिलेगा.
