लेटेस्ट न्यूज़

Mathura News: अब AI रखेगा दिल्ली-आगरा हाईवे पर नजर, हर किलोमीटर पर लगेंगे स्मार्ट कैमरे, पांच माह में पूरी होगी एटीएमएस परियोजना

Mathura devlopment News: दिल्ली-आगरा हाईवे अब अत्याधुनिक एआई तकनीक की निगरानी में होगा. हर किलोमीटर पर स्मार्ट कैमरे, डिजिटल डिस्प्ले और रियल-टाइम अलर्ट सिस्टम से दुर्घटनाओं, जाम और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर तुरंत कार्रवाई संभव होगी. एनएचएआई की यह पहल सड़क सुरक्षा बढ़ाने और इमरजेंसी रिस्पॉन्स को पहले से अधिक तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम है.

ADVERTISEMENT

ब AI रखेगा दिल्ली-आगरा हाईवे पर नजर, हर किलोमीटर पर लगेंगे स्मार्ट कैमरे, पांच माह में पूरी होगी एटीएमएस परियोजना
ब AI रखेगा दिल्ली-आगरा हाईवे पर नजर, हर किलोमीटर पर लगेंगे स्मार्ट कैमरे, पांच माह में पूरी होगी एटीएमएस परियोजना
social share
Google CTA

Mathura devlopment News: दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर को अधिक सुरक्षित और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (एटीएमएस) परियोजना पर तेजी से काम शुरू कर दिया है. योजना के तहत दिल्ली से आगरा तक हर किलोमीटर पर एआई आधारित ऑटो ट्रैकिंग कैमरे लगाए जा रहे हैं. अगले पांच माह में परियोजना पूरी होने के बाद दुर्घटना, जाम और अन्य असामान्य गतिविधियों की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम तक पहुंचेगी.