Bareilly News: बरेली में जर्जर मकान का छज्जा गिरने से दादी और छह वर्षीय नातिन की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Bareilly accident News : आर्थिक तंगी और जर्जर मकान ने बरेली के एक परिवार से दो जिंदगियां छीन लीं. शाही थाना क्षेत्र के तुरसा गांव में अचानक छज्जा गिरने से दादी और छह वर्षीय नातिन की मौत हो गई. हादसे ने सरकारी आवास योजनाओं की पहुंच और ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर मकानों की समस्या पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए.
ADVERTISEMENT

बरेली में जर्जर मकान का छज्जा गिरने से दादी और छह वर्षीय नातिन की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Bareilly accident News: शाही थाना क्षेत्र के तुरसा गांव में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे में जर्जर मकान का छज्जा भरभराकर गिर गया. हादसे में 70 वर्षीय नत्थो देवी और उनकी छह वर्षीय नातिन दीपांजलि की मलबे में दबकर मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.
