'राम मंदिर में पहले दिन से खेल चल रहा था...,' बृजभूषण सिंह ने राम मंदिर में चोरी को लेकर दिया बयान, मचा हड़कंप!
ADVERTISEMENT
Ram Mandir Donation Theft: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सियासत तेज हो गई है. पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मंदिर में पहले दिन से खेल चल रहा था, इसलिए वह आज तक दर्शन करने नहीं गए हैं.
Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सियासी बयानबाजी रुकने का नाम नहीं ले रही है. इस मुद्दे को लेकर विपक्षी दल लगातार विश्व हिंदू परिषद, संघ और बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं. इसी बीच बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बयानों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा 'राम मंदिर में पहले दिन से खेल चल रहा था, इसी वजह से आज तक राम जन्मभूमि के दर्शन करने नहीं गए.' इसके साथ ही पुलिस आज कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद चढ़ावा चोरी मामले में जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
