लेटेस्ट न्यूज़

Ballia News: दुकान में चोरी का खुलासा, कारीगर ही निकला चोर, लाखों की नकदी और लैपटॉप के साथ दो गिरफ्तार

Ballia Crime News : रसड़ा में दुकान से लाखों की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया. जांच में चौंकाने वाला सच सामने आया, जब दुकान का कारीगर ही मास्टरमाइंड निकला. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की नकदी, लैपटॉप और वारदात में इस्तेमाल सामान भी बरामद कर लिया.

ADVERTISEMENT

 दुकान में चोरी का खुलासा, कारीगर ही निकला चोर, लाखों की नकदी और लैपटॉप के साथ दो गिरफ्तार
दुकान में चोरी का खुलासा, कारीगर ही निकला चोर, लाखों की नकदी और लैपटॉप के साथ दो गिरफ्तार
social share
Google CTA

Ballia Crime News : उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के रसड़ा थाना क्षेत्र में दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये और लैपटॉप चोरी करने की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. इस चोरी को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि इस दुकान पर काम करने वाला कारीगर ही निकला. पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की गई पूरी रकम और सामान बरामद कर लिया है.