Raebareli News: महानगरों की तर्ज पर बदलेगी रायबरेली की तस्वीर, हाईटेक कूड़ा उठान व्यवस्था होगी लागू
Waste Management Raebareli: रायबरेली में अब कूड़ा प्रबंधन की तस्वीर बदलने वाली है. नगर पालिका ने 45 लाख रुपये की लागत से हाईटेक ट्रांसफर स्टेशन तैयार किया है, जहां प्रेशर मशीनों से कूड़े का सुरक्षित संपीड़न होगा. इसके शुरू होने से बदबू, प्रदूषण और खुले में कूड़े के ढेर की समस्या में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
ADVERTISEMENT

Raebareli News: महानगरों की तर्ज पर बदलेगी रायबरेली की तस्वीर, हाईटेक कूड़ा उठान व्यवस्था होगी लागू
Waste Management Raebareli: शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए नगर पालिका परिषद ने एक बड़ा कदम उठाया है. अब महानगरों की तर्ज पर रायबरेली में भी अत्याधुनिक तरीके से कूड़े का उठान और निस्तारण किया जाएगा. इसके लिए नगर पालिका ने मनिका रोड पर करीब 45 लाख रुपये की लागत से एक आधुनिक स्टोर ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण कराया है. इस स्टेशन के पूरी तरह सक्रिय होते ही शहरवासियों को कूड़े के ढेरों और उससे उठने वाली बदबू से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी.
