लेटेस्ट न्यूज़

मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई... पति को मारकर बाथरूम में सीमेंट से पैक करने वाली आगरा की रूबी खूब रोई, अब हो रहा पछतावा!

Agra Rubi Crime Story: आगरा के चर्चित सुरेंद्र शर्मा हत्याकांड में आरोपी रूबी कोर्ट में फूट-फूटकर रो पड़ी और पति की हत्या को अपनी बड़ी गलती बताया. पुलिस के मुताबिक उसने नींद की गोलियां देकर हत्या की और शव बाथरूम में दफना दिया.

ADVERTISEMENT

Agra Rubi Crime Story
Agra Rubi Crime Story
social share
Google CTA

Agra Rubi Crime Story: फिल्म दृश्यम की तर्ज पर पति की हत्या कर उसकी लाश को घर के ही बाथरूम में दफनाने और ऊपर से सीमेंट का पक्का फर्श बनवाने वाली शातिर पत्नी रूबी आखिरकार कानून के शिकंजे में आते ही टूट गई. उत्तर प्रदेश के आगरा में अपने पति सुरेंद्र शर्मा की बेरहमी से हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार महिला रूबी को जब अदालत में पेश किया गया तो वह जज के सामने घुटनों पर आ गई और फूट-फूटकर रोने लगी. अदालत के भीतर रोते हुए रूबी ने अपना खौफनाक जुर्म कबूल कर लिया और कहा 'पति की हत्या करके मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई.'