क्या इस्तीफा होगा स्वीकार? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में घिरे चंपत राय और अनिल मिश्रा को लेकर ट्रस्ट लेगा बड़ा फैसला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच आज श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक होगी. सूत्रों के मुताबिक चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर फैसला संभव है. अंतरिम व्यवस्था और आगे की रणनीति पर भी चर्चा होगी.
ADVERTISEMENT

Champat Rai and Anil Mishra
Ram Mandir Trust Meeting: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बड़े खुलासे के बाद आज श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अब तक की सबसे बड़ी और अहम बैठक होने जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, आज दोपहर 3 बजे होने वाली इस हाई-प्रोफाइल बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर अंतिम मुहर लग जाएगी. बड़ी बात यह है कि इस्तीफा स्वीकार होते ही ये दोनों केवल अपने पदों से ही नहीं बल्कि ट्रस्ट की आजीवन सदस्यता से भी पूरी तरह बाहर हो जाएंगे. मंदिर प्रबंधन और चढ़ावे की रकम की जिम्मेदारी इन्हीं दोनों के पास थी जिसके चलते विवाद के बाद से ही ये सवालों के घेरे में थे.
