Amethi Weather Today: बारिश की बेरुखी से किसान परेशान, बढ़ती गर्मी ने बढ़ाई किसानों की परेशानी, नलकूपों के सहारे सिंचाई
Amethi Weather News: मानसून की सुस्ती ने अमेठी में किसानों की चिंता बढ़ा दी है. बारिश नहीं होने से धान की खेती प्रभावित हो रही है और सिंचाई के लिए नलकूपों पर निर्भरता बढ़ गई है. तेज धूप, उमस और बढ़ते तापमान ने आम जनजीवन भी मुश्किल कर दिया है, जबकि सभी को अब अच्छी बारिश का इंतजार है.
ADVERTISEMENT

बारिश की बेरुखी से किसान परेशान, बढ़ती गर्मी ने बढ़ाई किसानों की परेशानी, नलकूपों के सहारे सिंचाई
Amethi Weather Today: जिले में लगातार पड़ रही गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो गया है. सोमवार सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सुबह के समय ही तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को दिनभर की भीषण गर्मी का अंदेशा होने लगा.
