लेटेस्ट न्यूज़

Chandauli Weather Today: मुगलसराय में तेज आंधी के बाद झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत, तापमान में गिरावट

Chandauli Weather 6th July 2026: दिनभर की चिलचिलाती उमस और बेचैन कर देने वाली गर्मी के बाद शाम को मौसम ने ऐसा पलटा खाया कि मुगलसराय की फिजा ही बदल गई. तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश ने न सिर्फ तापमान गिराया, बल्कि लोगों और किसानों दोनों के चेहरों पर राहत की मुस्कान भी लौटा दी.

ADVERTISEMENT

मुगलसराय में तेज आंधी के बाद झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत, तापमान में गिरावट
मुगलसराय में तेज आंधी के बाद झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत, तापमान में गिरावट
social share
Google CTA

Chandauli Weather 6th July 2026: सोमवार को दिनभर उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे. तेज धूप और बढ़ी हुई नमी के कारण जनजीवन प्रभावित रहा. शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई. बारिश की फुहारों ने पूरे नगर का मौसम सुहावना बना दिया.