लेटेस्ट न्यूज़

Mathura News: मथुरा में बारिश के बीच बिजली आपूर्ति बनाए रखने की तैयारी, विद्युत विभाग ने बढ़ाई सतर्कता

Mathura Electricity Department News: बारिश के मौसम में बिजली आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए मथुरा विद्युत विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है. संवेदनशील फीडरों की निगरानी बढ़ा दी गई है, मरम्मत टीमें 24 घंटे तैयार रहेंगी और उपभोक्ताओं से भी बिजली से जुड़े सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई है.

ADVERTISEMENT

Mathura News, Mathura Rain, Power Supply, Electricity Department, Monsoon Alert, Power Outage, UP Weather, Electric Safety, 24x7 Control Room, Mathura Electricityमथुरा, मथुरा वेदर
Mathura News, Mathura Rain, Power Supply, Electricity Department, Monsoon Alert, Power Outage, UP Weather, Electric Safety, 24x7 Control Room, Mathura Electricityमथुरा, मथुरा वेदर
social share
Google CTA

Mathura Electricity Department News : जिले में सक्रिय मानसून और बारिश की संभावना को देखते हुए विद्युत विभाग ने बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने की तैयारी की है. विभागीय अधिकारियों के अनुसार बारिश, तेज हवा और आकाशीय बिजली के दौरान विद्युत लाइनों पर पेड़ों की टहनियां गिरने, फॉल्ट आने तथा ट्रांसफार्मरों में तकनीकी खराबी की आशंका बढ़ जाती है. ऐसे में सभी उपकेंद्रों और फील्ड कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है.