लेटेस्ट न्यूज़

मुझे छुआ तो हत्या कर दूंगी... हापुड़ में सुहागरात पर ही दुल्हन ने दी पति को धमकी, असली कहानी तो इसके बाद शुरू हुई!

Hapur Bride News: हापुड़ में शादी की पहली रात दुल्हन ने पति से कहा कि वह किसी और से प्रेम करती है और साथ रहने से इनकार कर दिया. परिवारों की सहमति से प्रेमी को बुलाकर युवती की विदाई कर दी गई. जानें पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Hapur News
Hapur News
social share
Google CTA

मुझे छुआ तो हत्या कर दूंगी, मैं किसी और की अमानत हूं... शादी के बाद जब एक दूल्हा सुहागरात के लिए कमरे में गया तो उसे यह खौफनाक धमकी सुनने को मिली. अमूमन फिल्मों में दिखने वाला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में हकीकत में तब्दील हो गया. शादी की पहली ही रात दुल्हन ने पति के सामने साफ कर दिया कि उसका दिल किसी और के लिए धड़कता है. हालांकि इसके बाद जो हुआ उसने इस डरावनी शुरुआत को एक बेहद अनोखे और शांतिपूर्ण अंत तक पहुंचा दिया जिसकी चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है..