लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather: 23 अगस्त को बारिश का महाअलर्ट, इन जिलों में में जमकर बरसेंगे बादल

UP Weather: उत्तर प्रदेश में 23 अगस्त को मानसून फिर सक्रिय रहेगा. पूर्वी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट है. जबकि कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों के चलते भारी बारिश का सिलसिला बना हुआ है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 23 अगस्त को राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. खासतौर से पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी अनेक स्थानों पर बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.