BF के बाथरूम में मिली थी बॉडी...वाराणसी की श्रेया उपाध्याय की हत्या के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुल गए कई राज!
वाराणसी में NEET की तैयारी कर रही छात्रा श्रेया उपाध्याय की हत्या का मामला सामने आया है. पोस्टमार्टम में गला रेतने, सिर पर चोट और पैर बंधे मिलने की पुष्टि हुई. रेप की आशंका पर सैंपल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं.
ADVERTISEMENT

Varanasi Crime News
वाराणसी में NEET की तैयारी कर रही M.Sc की छात्रा श्रेया उपाध्याय के पोस्टमार्टम रिपार्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. श्रेया उपाध्याय की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक उसकी हत्या गला रेतकर की गई. फिर उसके सिर पर भी किसी भारी चीज से हमला किया गया था. वारदात के वक्त उसके पैर बंधे हुए थे. डॉक्टरों की टीम ने रेप की आशंका भी जताई है जिसकी वैज्ञानिक पुष्टि के लिए सैंपल्स को फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया है.
