Opinion: 2024 में चला अखिलेश का PDA फॉर्मूला, क्या 2027 में भी करेगा काम? सपा के सामने खड़ी हुईं ये बड़ी चुनौतियां
2024 लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस गठबंधन को बड़ी सफलता मिली थी, जिसने अखिलेश यादव को 2027 की उम्मीद दी थी. लेखक ने इस लेख में लिखा है कि कैसे विधानसभा चुनाव का समीकरण 2024 के लोकसभा से काफी अलग है. सीट बंटवारे की खींचतान, स्थानीय संगठन और PDA को लेकर उठते सवाल की चुनौती के बीच बड़ा सवाल है कि क्या 2024 का फॉर्मूला 2027 में भी काम करेगा?
ADVERTISEMENT

Opinion: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2024 का लोकसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के लिए एक बड़ी कामयाबी लेकर आया था. सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया और दोनों दलों ने मिलकर बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ा. नतीजों में सपा 37 सीटों के साथ प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि कांग्रेस को 6 सीटें मिलीं. गठबंधन ने कुल 43 सीटें जीतीं. इस प्रदर्शन ने अखिलेश यादव के भीतर 2027 को लेकर एक बड़ा राजनीतिक भरोसा पैदा किया. लेकिन सवाल यह है कि क्या लोकसभा चुनाव में बना वही समीकरण विधानसभा चुनाव में भी उसी तरह काम करेगा?
