लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश यादव के चवन्नी वाले बयान पर आ गया मायावती का रिएक्शन, जयंत चौधरी के समर्थन में ये बोलीं

अखिलेश यादव के ‘चवन्नी’ बयान पर सियासी विवाद बढ़ गया है. जयंत चौधरी के बाद मायावती ने भी अखिलेश पर निशाना साधते हुए जाट समाज से माफी मांगने को कहा. बयानबाजी के बीच 2027 चुनाव से पहले यूपी में नए राजनीतिक समीकरणों की चर्चा तेज है.

ADVERTISEMENT

UP Politics
UP Politics
social share
Google CTA

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 'चवन्नी' वाले बयान पर उत्तर प्रदेश की राजनीति का पारा चढ़ गया है. RLD प्रमुख जयंत चौधरी के तीखे पलटवार के बाद अब बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती भी इस विवाद में कूद पड़ी हैं.मायावती ने अखिलेश यादव के बयान को अशोभनीय और अहंकारी बताते हुए उनसे पूरे जाट समाज से माफी मांगने की मांग की है.