लेटेस्ट न्यूज़

वाराणसी के इस गांव में दिखा योगी सरकार की नीतियों का जलवा! पक्की सड़क और महिला सुरक्षा को लेकर बहुत कुछ कहा

ADVERTISEMENT

UP Assembly Election 2027: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में आने वाले 'विशुनपुर राजपूत' गांव के लोगों ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार की जमकर तारीफ की है. गांव वालों ने विकास, महिला सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की खूब बढ़ाई की.

social share
Google CTA

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश में अगले साल 2027 के विधानसभा चुनाव होने हैं. जैसे-जैसे समय करीब आ रहा है, राज्य में सियासी हलचल भी तेज हो गई है. हमारे रिपोर्टर ने जनता के मन की बात जानने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की रोहनिया विधानसभा के 'विशुनपुर राजपूत' गांव के लोगों से बातचीत की है. करीब 500 साल पुराने और लगभग 800 मतदाताओं वाले इस गांव के लोगों ने विकास, महिला सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की जमकर तारीफ की है.