प्रज्ञा मिश्रा का नाम स्टेटस पर लगाकर मानव ने ली थी उनकी बहन की जान, अब पत्रकार ने सुनाई 'साइको 'हत्यारे' की A टू Z कहानी!
Lucknow Crime News: लखनऊ में दिव्या मिश्रा हत्याकांड के बाद पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा ने सोशल मीडिया पर कई दावे किए. उन्होंने पति मानस वाजपेयी के व्यवहार, CCTV और हथियारों को लेकर सवाल उठाए.
ADVERTISEMENT

Lucknow Murder News
लखनऊ में पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्या मिश्रा की हत्या के बाद मामला लगातार उलझता जा रहा है. वीडियो में दिए गए विवरण के मुताबिक, दिव्या के पति मानस वाजपेयी ने पहले उन्हें गोली मारी, इसके बाद घर पहुंचकर अपनी बीमार बहन की हत्या की और फिर खुद की भी जान ले ली. वारदात से पहले मानस के कथित स्टेटस में पत्नी पर धोखा देने का आरोप लगाया गया था और उसमें प्रज्ञा मिश्रा का नाम भी लिखा गया था. अब प्रज्ञा मिश्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी बहन और जीजा के रिश्ते से जुड़ी कई बातें साझा की हैं और मामले की जांच को लेकर कई सवाल उठाए हैं.
