अयोध्या के सरकारी स्कूलों में YouTubers Banned! प्रशासन ने जारी किया नया आदेश
ADVERTISEMENT
Ayodhya Government Schools: अयोध्या के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने एक नया आदेश जारी किया है. इस आदेश के तहत सरकारी स्कूलों में अब बिना अनुमति बाहरी लोगों, यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की एंट्री पर रोक लगा दी गई है.
Ayodhya Government Schools: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से सरकारी स्कूलों को लेकर एक बड़ी खबर आई है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने एक नया आदेश जारी किया है. इस आदेश के तहत अब स्कूलों में किसी भी बाहरी व्यक्ति और यूट्यूबर्स के घुसकर वीडियो या फोटो बनाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. बीएसए साहब की यह चिट्ठी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है.
