लेटेस्ट न्यूज़

Opinion: सपा के दो नेताओं को उम्रकैद ने फिर खोली पुरानी फाइल, आखिर अपराध और राजनीति का ये रिश्ता कब टूटेगा?

एक ही दिन रायबरेली और औरैया के दो चर्चित हत्याकांडों में सपा से जुड़े पूर्व नेताओं समेत दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. इन फैसलों के बाद सपा के भीतर आपराधिक छवि वाले नेताओं की राजनीतिक भूमिका और 2027 से पहले पार्टी की छवि को लेकर सवाल फिर उठने लगे हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Opinion: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 19 अगस्त का दिन समाजवादी पार्टी के लिए असहज करने वाला रहा. एक ही दिन दो अलग-अलग हत्याकांडों में सपा से जुड़े पूर्व नेताओं को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई. रायबरेली के आदित्य प्रताप सिंह हत्याकांड में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आरपी यादव समेत 14 दोषियों को उम्रकैद हुई. वहीं औरैया के चर्चित पंचमुखी मंदिर दोहरे हत्याकांड में पूर्व सपा एमएलसी कमलेश पाठक समेत 10 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई.