लेटेस्ट न्यूज़

'चवन्नी' वाले तंज पर जयंत चौधरी का अखिलेश को जवाब, सपा प्रमुख की बयानबाजी पर खड़े किए सवाल

UP Political News: अखिलेश यादव के 'चवन्नी को रुपया बना दिया' वाले बयान पर राष्ट्रीय लोकदल (RLD) प्रमुख जयंत चौधरी ने तीखा पलटवार किया है. जयंत चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन है और वही सबको बनाती है.

ADVERTISEMENT

File Photo: Akhilesh Yadav and Jayant Chaudhary
File Photo: Akhilesh Yadav and Jayant Chaudhary
social share
Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश की सियासत में कभी साथ रहे समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के बीच अब जुबानी जंग देखने को मिल रही है. अखिलेश यादव के 'चवन्नी को रुपया बना दिया' वाले बयान को जयंत चौधरी से जोड़कर देखा जा रहा है. अब जयंत चौधरी ने इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र है, जनता सबको बनाती है और जनता ही जनार्दन है. उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे बयान उनके साथ खड़े सहयोगियों को सोचने पर मजबूर कर रहे हैं.