लेटेस्ट न्यूज़

'सपा सरकार बनी तो 3 महीने के अंदर...' अखिलेश ने बता दिया चुनाव जीतने पर सबसे पहले करेंगे क्या काम

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि अगर केंद्र सरकार जातीय जनगणना नहीं कराती और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है, तो तीन महीने के भीतर जातीय जनगणना कराई जाएगी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जातीय जनगणना को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार जातीय जनगणना नहीं कराती है और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो उनकी सरकार सिर्फ तीन महीने में जातीय जनगणना करा देगी.