सहारनपुर की बैठक में भिड़े इमरान मसूद और आशु मलिक, बगल में बैठी इकरा हसन के रिएक्शन की खूब चर्चा!
'आज का यूपी' में देखिए सहारनपुर दिशा बैठक में इमरान मसूद और आशु मलिक की तीखी झड़प पर इकरा हसन का अनसीन रिएक्शन, कैसे विवाद के बाद दोनों नेताओं ने साधी चुप्पी. साथ ही जानिए बीएसपी नेता आकाश आनंद द्वारा अखिलेश यादव के 'PDA' का निकाला गया नया मतलब और 2027 चुनाव से पहले मायावती का सतीश चंद्र मिश्रा पर खेला गया बड़ा ब्राह्मण कार्ड.
ADVERTISEMENT

Photo: Ashu Malik, Imran Masood and Iqra Hasan
यूपी Tak के खास शो 'आज का यूपी' में हम राज्य की दिनभर की तीन बड़ी और महत्वपूर्ण राजनीतिक खबरों का विस्तार से विश्लेषण करते हैं. हमारी पहली बड़ी खबर सहारनपुर की दिशा (DISHA) बैठक में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा विधायक आशु मलिक के बीच हुई तीखी नोकझोंक और उस दौरान बगल में बैठीं सांसद इकरा हसन के अनसीन रिएक्शन से जुड़ी है. दूसरी बड़ी खबर में हम बात करेंगे बहुजन समाज पार्टी (BSP) के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद द्वारा अखिलेश यादव के चर्चित 'PDA' फॉर्मूले का निकाला गया एक नया और तीखा मतलब. वहीं तीसरी बड़ी खबर में जानेंगे कि 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मायावती ने अपने 'मिस्टर डिपेंडेबल' सतीश चंद्र मिश्रा को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपकर कैसे उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बड़ा 'ब्राह्मण कार्ड' खेल दिया है.
