अयोध्या के सरकारी स्कूलों में नो-एंट्री! बिना अनुमति बाहरी व्यक्ति, यू-ट्यूबर और इन लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक
अयोध्या जिले के परिषदीय विद्यालयों में अब बिना अनुमति के यू-ट्यूबर, सोशल मीडिया से जुड़े लोगों और अन्य बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) लालचंद ने आदेश जारी करते हुए विद्यालय परिसर के भीतर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर भी कड़ा प्रतिबंध लगाया है.
ADVERTISEMENT

Representative Image
उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के परिषदीय विद्यालयों में अब बिना अनुमति के बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) लालचंद ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया है. इस आदेश के तहत विद्यालय परिसरों में यू-ट्यूबर, सोशल मीडिया से जुड़े लोगों और अन्य बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश करने तथा फोटो व वीडियो बनाने पर कड़ा प्रतिबंध लगा दिया गया है.
