राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस की SIT रिपोर्ट में चंपत राय और अनिल मिश्रा को लेकर आ गई बड़ी खबर!
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT जांच रिपोर्ट सामने आई है. रिपोर्ट में चंपत राय को क्लीन चिट मिली है. हालांकि पूर्व ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा की भूमिका को लेकर एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट में संशय बना हुआ है.
ADVERTISEMENT

Champat Rai and Anil Mishra
अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में हुई चोरी के बहुचर्चित मामले में बड़ी खबर सामने आई है. उत्तर प्रदेश के गृह विभाग द्वारा राम मंदिर ट्रस्ट को सौंपी गई तीन सदस्यीय SIT की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में पूर्व महासचिव चंपत राय को पूरी तरह से क्लीन चिट मिल गई है और उन्हें इस मामले में आरोपी नहीं माना गया है.

