लेटेस्ट न्यूज़

राम मंदिर CEO की रेस में अब 3 नाम, सेना से IAS-IPS तक ने आजमाई किस्मत, 16 उम्मीदवारों का हुआ इंटरव्यू

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक 11 और 12 अगस्त 2026 को राम जन्मभूमि परिसर में CEO पद के लिए अंतिम दौर के साक्षात्कार पूरे कर लिए गए.

ADVERTISEMENT

Ram Mandir CEO Selection
Ram Mandir CEO Selection (Photo:AI)
social share
Google CTA

Ram Mandir CEO Selection News: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक 11 और 12 अगस्त 2026 को राम जन्मभूमि परिसर में CEO पद के लिए अंतिम दौर के साक्षात्कार पूरे कर लिए गए. अब चयन समिति सभी उम्मीदवारों के प्रदर्शन और योग्यता का मूल्यांकन करने के बाद तीन नामों का पैनल तैयार करेगी. इसके बाद इन तीन नामों में से एक का चयन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट करेगा. यानी फिलहाल CEO के नाम का ऐलान नहीं हुआ है और चयन प्रक्रिया अभी जारी है.