संभल में सपा विधायक इकबाल महमूद के नाम दर्ज जमीन पर बना 3 मंजिला मकान अवैध घोषित, 15 दिन में गिराने का नोटिस!
Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल में समाजवादी पार्टी के विधायक नवाब इकबाल महमूद के नाम दर्ज ज़मीन पर बने तीन मंजिला मकान को प्रशासन ने अवैध घोषित कर दिया है. जिलाधिकारी (DM) कोर्ट ने एसडीएम के ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ दायर अपील खारिज कर दी है.
ADVERTISEMENT

UP News
Sambhal News: संभल में सपा विधायक नवाब इकबाल महमूद के नाम पर दर्ज जमीन पर बने हुए तीन मंजिला मकान को प्रशासन ने अवैध निर्माण घोषित कर दिया है. अवैध निर्माण को हटाने के लिए एसडीएम के द्वारा जारी किए गए आदेश के विरुद्ध की गई अपील को जिलाधिकारी की कोर्ट ने खारिज करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के आदेश को बरकार रखा है. इसके बाद प्रशासन ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर तीन मंजिला अवैध निर्माण पर नोटिस चस्पा किया है. जिसमें प्रशासन के द्वारा 15 दिन के भीतर खुद ही अवैध निर्माण नहीं हटाने पर कार्यवाही की चेतावनी दी है.
